Last modified on 6 दिसम्बर 2010, at 16:41

चीं चीं चिड़िया / शिवराज भारतीय


देखो चुनमुन चीं चीं चिड़िया
एक-एक तिनका लाती है,
तिनके पर तिनका रख चीं चीं
अपना नीड़ बनाती है।
 
साथी उसका साथ निभाता
उसका पूरा हाथ बँटाता,
घर बनवाने को चिड़ा भी
उड़कर कुछ तिनके ले आता।

सुंदर सुघड़ सलोना सा घर
जिसें घोंसला कहते हम सब,
दोनों मिलकर खूब सजाते
अपना प्यारा नीड़ बसाते।