Last modified on 19 मार्च 2012, at 22:14

चुलबुली रात (हाइकु) / सुधा गुप्ता

 (चुलबुली रात )
गुल्लक फोड़
चुलबुली रात ने
बिखेरे सिक्के

(फूलों की राखी )
फूलों की राखी
सजा के कलाई में
घूमे वसंत

(दूब के धोखे )
नीला कालीन
चर गए शशक
दूब के धोखे