Last modified on 17 सितम्बर 2008, at 22:34

जिनि थोथरा पिछोरे कोई / रैदास

।। राग सोरठी।।
  
जिनि थोथरा पिछोरे कोई।
जो र पिछौरे जिहिं कण होई।। टेक।।
झूठ रे यहु तन झूठी माया, झूठा हरि बिन जन्म गंवाया।।१।।
झूठा रे मंदिर भोग बिलासा, कहि समझावै जन रैदासा।।२।।