Last modified on 29 अप्रैल 2014, at 19:19

जिय की बात जनाईये क्यौं करि / घनानंद

जिय की बात जनाइये क्यों करि,
जान कहाय अजाननि आगौ.
तीरन मारि कै पीरन पावत,
एक सो मानत रोइबो रागौ.
ऐसी बनी ‘घनआनन्द’ आनि जु,
आनन सूझत सो किन त्यागौ.
प्रान मरेंगे भरेंगे बिथा पै,
अमोही से काहू को मोह न लागौ.