Last modified on 17 मई 2023, at 23:59

जिसने बन्दूक बनाई / कमल जीत चौधरी

जिसने ताला बनाया
उसने चाबी भी बनाई
जिसने दीवार बनाई
उसने खिड़की भी बनाई

जिसने धुरी बनाई
उसने यात्रा भी बनाई
जिसने हवा और पृथ्वी बनाई
उसने धूपभरे जल में स्नान करके उड़ती
चिड़िया भी बनाई
...

जिसने बन्दूक बनाई
उसने और क्या बनाया ?