Last modified on 11 जनवरी 2009, at 10:14

ढाई अक्षर / ध्रुव शुक्ल

जन्म मिला ढाई अक्षर का
धर्म मिला ढाई अक्षर का
कर्म किया ढाई अक्षर का
मर्म मिला ढाई अक्षर का
प्रेम किया ढाई अक्षर का
जन्म गँवाया
प्रेम न पाया
सत्य मिला ढाई अक्षर का