Last modified on 2 अप्रैल 2014, at 14:26

तलवा / हरिऔध

जब न काँटे के लिए काँटा बने।
पाँव के नीचे पड़े जब सब सहें।
जब छिदे छिल छिल गये सँभले नहीं।
क्यों न तब छाले भरे तलवे रहें।