Last modified on 23 मई 2012, at 10:54

दु:ख / मुकेश मानस


दु:ख

1

दु:ख हर मौसम में होते हैं
मौसम के बदलने से
दु:ख नहीं बदलते
बदलने का
सिर्फ अहसास होता है
1986

2

दु:ख हर मौसम में होते हैं
मौसम के बदलने पर
दु:ख भी बदल जाते हैं

जैसा होता है मौसम
वैसे होते हैं दु:ख
2005