Last modified on 14 सितम्बर 2020, at 23:27

नन्ही चिड़िया / सुरेश विमल

चीं चीं-चीं चीं
हरे पेड़ों पर
गाना गाती
नन्ही चिड़िया।

दूर खेत से
दबा चोंच में
दाना लाती
नन्ही चिड़िया।

ताल तलैयों
का पी पानी
प्यास बुझाती
नन्ही चिड़िया।

चुन चुन तिनका
बना घोंसला
खुश हो जाती
नन्ही चिड़िया।