Last modified on 12 अगस्त 2014, at 13:00

नीम के करेले / रमेश रंजक

पावन के उजड़े दिन
नीम के करेले
पावस के दिन

लवण लगी संध्याएँ
जूड़े-सी खुल जाएँ
हम डूबे उतराएँ
व्योम में अकेले
पावस के दिन

टूट गई सुधि-साँकल
मुक्त अंजनी बादल
झरते अनछुए उपल
अनचाहे झेले
पावस के दिन