Last modified on 21 जनवरी 2011, at 17:54

न जवान / केदारनाथ अग्रवाल

न जवान-
न बूढ़ा-
न जीवित-
न मरा-
पहचान खोया आदमी,
खाक हो चुका
खाक छानते-छानते!

रचनाकाल: २०-०६-१९९१