Last modified on 25 सितम्बर 2007, at 14:07

पर्वत-पर्वत पर सरसों / ठाकुरप्रसाद सिंह

पर्वत-पर्वत पर सरसों

घाटी-घाटी राई

किसने सरसों बोई

किसने बोई राई


मुंडाओं की सरसों

संथालों की राई


एक हाथ की मुंदरी

एक पैर की गूंगी

किससे क्या लेकर मैं

किसको क्या दूंगी ?