Last modified on 28 सितम्बर 2011, at 04:46

पहाड़ के भीतर-4 / नवनीत पाण्डे

पहाड़ खुदा तो
पहाड़ के भीतर
दिखे
कई पहाड़
अपरिचित था
पहाड़ खुद भी
अपने भीतर के पहाड़ों से