Last modified on 22 मई 2018, at 12:21

पेड़ / बालकृष्ण गर्ग

(1)
है कुदरत का वरदान पेड़,
हरियाली की पहचान पेड़,
धरती माँ की मुस्कान पेड़,
जीवों को जीवन-दान पेड़।
(2)

काट न इनको, इन्हें न छेड़,
मत कर हरियाली की रेड!
वातावरण बनाते पेड़,
पर्यावरण बचाते पेड़!
[रचना : 15 मई 1996]