Last modified on 26 जून 2017, at 16:26

माँ / कविता गौड़

माँ की जान कहाँ होती है?
बच्चों में।
माँ की आन कहाँ होती है?
बच्चों से।
माँ का मान कहाँ होता है?
बच्चों में।
माँ की ममता कहाँ होती है?
बच्चों में।
माँ की सुबह कहाँ होती है?
बच्चों से।
माँ की शाम कहाँ होती है?
बच्चों में।
माँ की आस कहाँ होती है?
बच्चों से।
माँ की सोच कहाँ होती है?
बच्चो में।
माँ का अंत कहाँ होता है?
बच्चों में।
माँ की जान कहाँ होती है?
बच्चों में।