Last modified on 17 सितम्बर 2009, at 00:15

मुस्कान (चार चुटकियां) / रंजना भाटिया

1
मुस्कान..
जैसे..
तपते मरुथल मन
पर घिरती
शीतल सी छाया !

2
मुस्कान..
जैसे..
नवजात की पहली
दंत पंक्ति

3
मुस्कान..
जैसे..
बिन कहे ही
कह दी हो
सब बात ...

4
मुस्कान ...
जैसे ....
पतझड़ के बाद
खिले वसन्त