Last modified on 21 मई 2014, at 19:45

मैया हौं न चरैहों गाय / सूरदास

मैया हौं न चरैहों गाय।
सिगरे ग्वाल घिरावत मोसों मेरे पां पिरांय॥
जौ न पत्याहि पूछि बलदाहिं अपनी सौंह दिवाय।
यह सुनि मा जसोदा ग्वालनि गारी देति रिसाय॥
मैं पठवति अपने लरिका कों आवै मन बहरा।य
सूर श्याम मेरो अति बारो मारत ताहि रिंगाय॥