Last modified on 29 जुलाई 2016, at 00:43

राम रस पीवत पीर गई / संत जूड़ीराम

राम रस पीवत पीर गई।
बलहारों सतगुरु चरनन की गत मत ठान ठई।
पूरन पद परगास रैन दिन उर आनंद छई।
सकल सोच भ्रम दूर गमायो दुबदा दूर भई।
जूड़ीराम एक मत डोली भगत अटूट लई।