|रचनाकार=रहीम

टेम्पलेट में एक से अधिक variables भी हो सकते हैं। KKParichay नामक टेम्पलेट इसका उदाहरण है। यह टेम्पलेट हर कवि की रचनाओं की सूची के पन्ने पर प्रयोग की जाती है जहाँ यह कवि का नाम, जन्मतिथि, जन्मस्थान, कृतियाँ इत्यादि एक बॉक्स में दिखाती है। क्योंकि इस बॉक्स को टेम्पलेट की मदद से बनाया जाता है इसलिये इस बॉक्स के रूप रंग में बहुत आसानी से बदलाव किया जा सकता है। इस टेम्पलेट में आपको चित्र, नाम, जन्मतिथि इत्यादि variables के मान देने होते हैं।
==एक छोटी सी सावधानी==
टेम्पलेट एक बहुत ही उपयोगी साधन है। अब जबकि कविता कोश का आकार काफ़ी बढ़ चुका है -सो इसे बिना टेम्पलेट्स की मदद के प्रबंधित नहीं किया जा सकता। इसलिये टेम्पलेट्स का प्रयोग समझना और करना आवश्यक है। जैसा कि हमने ऊपर देखा, टेम्पलेट्स प्रयोग करना बहुत आसान है -बस एक छोटी सी बात पर आपको ध्यान देना है:
हर variable से पहले एक खडी रेखा जैसा अक्षर लिखा जाता है ( | ) इस अक्षर को पाइप कहा जाता है। हिन्दी में टाइप करते समय जो पाइप बनता है -वह अंग्रेज़ी में टाइप करते समय बनने वाले पाइप से भिन्न होता है। देखने में दोनो एक जैसे दिख सकते हैं लेकिन कम्प्यूटर के लिये ये दोनो पाइप अलग अलग होते हैं। '''variable से पहले आने वाला पाइप; अंग्रेज़ी वाला पाइप है।''' सो जब आपको variable से पहले पाइप का अक्षर टाइप करना पड़े तो आपको टाइपिंग के हिन्दी mode से निकल कर अंग्रेज़ी mode में में जाना होगा।
==आसान तरीका==
ऊपर जो बताया गया है उसे आप ध्यान से पढिये और समझिये -इससे आपको विकि में टेम्पलेट प्रयोग करना अच्छी तरह आ जाएगा। समझना ज़रूरी है लेकिन करने के लिये एक आसान तरीका ये है कि आप टेम्पलेट का code किसी ऐसे पन्ने से कॉपी कर लें जहाँ वो टेम्पलेट पहले प्रयोग हो चुका हो। फिर आप आवश्यकता अनुसार variables का मान बदल दें। मैं जब भी किसी नये कवि का पन्ना बनाता हूँ तो KKParichay टेम्पलेट का कोड [[अटल बिहारी वाजपेयी]] जी के पन्ने से कॉपी कर लेता हूँ और नये पन्ने में जोड़ देता हूँ। फिर नये पन्ने में variables के मान बदल देता हूँ। नीचे एक उदाहरण दे रहा हूँ:
वाजपेयी जी के पन्ने से नीचे लिखा कोड कॉपी किया।
<nowiki>{{KKParichay</nowiki>

|चित्र=Atalbihari.jpg

|नाम=अटल बिहारी वाजपेयी

|उपनाम=--

|जन्म=25 दिसम्बर 1926

|जन्मस्थान=ग्वालियर, मध्य प्रदेश, भारत

|कृतियाँ=मृत्यु और हत्या, अमर बलिदान

|विविध=भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

|जीवनी=[[अटल बिहारी वाजपेयी / परिचय]]

इस कोड को नये कवि के पन्ने पर पेस्ट कर दिया और variables के मान उचित रूप से बदल दिये। मान लीजीये की नया पन्ना एक काल्पनिक कवि जलज माथुर का है:
<nowiki>{{KKParichay</nowiki>

|चित्र=Jalajmathur.jpg

|नाम=जलज माथुर

|उपनाम=--

|जन्म=02 मार्च 1956

|जन्मस्थान=इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश, भारत

|कृतियाँ=जिन्दगी के पल, मेरी रचनाएँ

|विविध=जलज माथुर एक काल्पनिक कवि हैं

|जीवनी=[[जलज माथुर / परिचय]]

इसी तरह आप जिन टेम्प्लेट्स का प्रयोग करना चाहते हैं उनके कोड को वहाँ से कॉपी कर लीजीये जहाँ वे पहले प्रयोग हो चुकी हैं।
आशा है कि यह tutorial लाभकारी सिद्ध हुआ होगा। अपनी टिप्पणियाँ / प्रश्न / सुझाव इत्यादि आप [[चौपाल]] पर रख सकते हैं
'''--[[ललित कुमार]]'''