सब कुछ कृष्णार्पणम्, सब कुछ कृष्णार्पणम्
ज्ञान-ध्यान, शक्ति-श्रम, राग-द्वेष, मोह-भ्रमदाह, दीनता, अहम्, अहम्सब कुछ कृष्णार्पणम्
भोग-योग, यम-नियम, श्रेय, प्रेय, प्रेयतमलाभ-हानि, सम-विषम, सब कुछ कृष्णार्पणम्
भव-विभव, अधिक कि कम, शिव-अशिव, शुभाशुभम्प्राप्त जो अगम, सुगम, सब कुछ कृष्णार्पणम्
सत्, असत्, अहम्, इदम्, वृत्ति उच्च या अधमसुंदरम् असुंदरम्, सब कुछ कृष्णार्पणम्
व्यर्थ जन्म-मृत्यु-क्रम, ईति-भीति, त्रास-तमरोग-शोक, दुःख चरम, सब कुछ कृष्णार्पणम् भेद बुद्धि के अलम्, जप-तप आगम-निगममंत्र अब यही परम, सब कुछ कृष्णार्पणम् पाँव क्यों न जाए थम, मार्ग चल रहा स्वयंमुक्त, आज मुक्त हम, सब कुछ कृष्णार्पणम्
भेद बुद्धि के अलम्
जप-तप आगम-निगम
मंत्र अब यही परम
सब कुछ कृष्णार्पणम्
पाँव क्यों न जाए थम
मार्ग चल रहा स्वयं
मुक्त, आज मुक्त हम
सब कुछ कृष्णार्पणम्
<poem>