Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |...' के साथ नया पन्ना बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार
|अनुवादक=
|संग्रह=पद-रत्नाकर / भाग- 4 / हनुमानप्रसाद पोद्दार
}}
{{KKCatPad}}
<poem>
राधा जा‌ई, आनँद ला‌ई, नाचौ रे, नाचौ, सब ग्वाल !
दधि माखन की नदी बहावौ, आज सबै हो गये निहाल॥
अगनित भरे माट माखन-दधि केसर-घोले लाये लोग।
मतवाले-से लगे छिडक़ने खूब परस्पर शुभ-संयोग॥

आय ग‌ई इतने में नँद की सेना लै माखन-दधि हाट।
दधिकाँदौं में भ‌ई हरष-धुनि ढुरकन लगे माट-पर-माट॥
माखन-दधि की सरिता उमड़ी, बही सुधा-‌आनँद की धार।
नाचन लगे भानु नृप, बाबा नंद समुद सब लाज बिसार॥

आय मिले बरसाना-रावल के लरिकनि सँग तोक-सुदाम।
रैंदा-पैंदा, ग्वाल-बाल सब, मधुमंगल, मनसुख, सुखराम॥
कूद-कूद सब लगे नाचने माखन-दधि-सरिता के बीच।
लगे मारने माखन-लौंदे हर्षोन्मा उलीच-‌उलीच॥

मोद भरे बरसानेवाले बोले-’नँद बाबा की जय’।
बोल उठे नन्दीश्वरवाले-’जय, वृषभानुराज की जय’॥
</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
2,357
edits