1,347 bytes added,
17:22, 29 जून 2014 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>
रुपये एकत्रित करना है|
हमको गुल्लक भरना है|
इन रुपयों से वृद्धों की,
हमको सेवा करना है|
गली सड़क में इधर उधर,
बूढ़े ठेड़े दिख जाते|
लाचारी में बेचारे,
पीते न कुछ खा पाते|
इनकी झोली भरना है|
इन्हें मदद कुछ करना है|
कपड़े इनके पास नहीं,
सरदी गरमी सह जाते|
सहन नहीं जो कर पाते,
बिना मौत के मर जाते|
हमें दुखों को हरना है|
उनकी रक्षा करना है|
पर सेवा का बच्चों में,
भाव जगाना है हमको|
हाथों में लेकर सूरज,
हमें हटाना है तम को|
हमें उजाला करना है|
अंधकार से लड़ना है|
</poem>