Changes

'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>
एक कहानी बड़ी पुरानी, कहती रहती नानी|
शेर और बकरी पीते थे, एक घाट पर पानी|
कभी शेर ने बकरी को, न घूरा न गुर्राया|
बकरी ने जब भी जी चाहा, उससे हाथ मिलाया|
शेर भाई बकरी दीदी के ,जब तब घर हो आते|
बकरी के बच्चे मामा को, गुड़ की चाय पिलाते|
बकरी भी भाई के घर पर, बड़े शान से जाती|
कभी मुगेड़े भजिये लड्डू, रसगुल्ले खा आती|
किंतु अचानक ही जंगल में, प्रजातंत्र घुस आया|
और प्रजा को मिली शक्तियों ,से अवगत करवाया|
उँच नीच होता क्या होता, छोटा और बड़ा क्या|
जाति धर्म वर्गों में होता, कलह और झगड़ा क्या|
निर्धन और धनी लोगों में ,बड़ा फासला होता|
एक रहा करता महलों में ,एक सड़क पर सोता|
शेर भाई को जैसे ही, यह बात समझ में आई|
तोड़ी बकरी की गर्दन,और बड़े स्वाद से खाई|
जो भी पशु मिलता है उसको , उसे मार खा जाता|
जंगल में अब प्रजातंत्र का, वह राजा कहलाता|
प्रजातंत्र का मतलब भी वह, दुनिया को समझाता|
इसी तंत्र में जिसकी मर्जी ,जो हो वह कर पाता|</poem>
Delete, Mover, Reupload, Uploader
2,357
edits