Changes

सरल गिलहरी / अहद प्रकाश

857 bytes added, 18:54, 29 सितम्बर 2015
'{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अहद प्रकाश |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया
{{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=अहद प्रकाश
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>नीम की छैयाँ ता-था-थैया
आई गिलहरी देखो भैया,
दौड़ रही है, नाच रही है
खेल रही है खो-खो भैया!

ऊपर आती, नीचे जाती
डाली पर झटपट चढ़ जाती,
कुतर रही है जाने क्या यह
आहट पाते ही छिप जाती!

चंचल, सुंदर, सबसे न्यारी
प्यारी-प्यारी सरल गिलहरी,
माँ को बहुत भली लगती है
सिया-राम की चपल गिलहरी!
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader
2,956
edits