904 bytes added,
12:36, 6 अक्टूबर 2015 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=चंद्रसेन विराट
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatBaalKavita}}
<poem>बरसो राम, धड़ाके से,
बुढ़िया मरे न फाके से!
सनन-सनन सन हवा चले,
सबके मुख पर धूल मले,
घर के दरवाजे खिड़की,
खड़कें खूब खड़ाके से!
बरसो राम, धड़ाके से,
बुढ़िया मरे न फाके से!
उमड़-उमड़कर गगन घिरो,
और मूसलाधार गिरो,
चमकाओ बिजली चम-चम,
गरजो खूब कड़ाके से!
बरसो राम, धड़ाके से,
बुढ़िया मरे न फाके से!
</poem>