1,618 bytes added,
07:50, 28 मई 2023 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=कविता भट्ट
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
मैं अपरिचित अनगढ़ दिक् पथ पर,
संग सत् चलने दो - आनन्द वहीं है।
विकट युवा अँधेरा, प्रकाश हो मंथर
तो उड्डयन टलने दो- आनन्द वहीं है।
रुष्ट स्वजन, क्रूर, कुंठित जग जर्जर
ये अश्रु निकलने दो- आनन्द वहीं है।
यदि प्रतिशोध खड़े हों विविध रूप धर
दीर्घायु मौन फलने दो- आनन्द वहीं है।
अवकाश रहित हो द्रुत, अंध युग निडर
जो छले हिय, छलने दो- आनन्द वहीं है।
'''पिय विकल आलिंगन, हों पिपासु अधर
तीव्र प्रेमाग्नि जलने दो - आनन्द वहीं है।'''
साहस शिखर सा दृढ़ हो, प्रज्ञा प्रखर
तो प्रेमांकुर पलने दो - आनन्द वहीं है।
श्वेत केशराशि, निर्जन वन ज्यों निर्झर
नि'''ज यौवन ढलने दो - आनन्द वहीं है।'''
</poem>