711 bytes added,
15:53, 23 सितम्बर 2024 {{KKGlobal}}
{{KKRachna
|रचनाकार=नामवर सिंह
|अनुवादक=
|संग्रह=
}}
{{KKCatKavita}}
<poem>
ईख के हास
पयोद के खण्ड
अलाव के धूम
घुली अमराइयाँ
मीकते मेमने
टूटती पत्तियाँ
काँपती - सी नभ की गहराइयाँ
नीम की गन्ध घुली - घुली साँझ
नशीली व्यथा से भरी जमुहाइयाँ ।
सूनी - सफ़ेद डरी हुई नीरव
भीतियों ने निगली परछाइयाँ ।
</poem>
Delete, Mover, Protect, Reupload, Uploader