Last modified on 20 जनवरी 2010, at 12:44

वे नहीं मानते / रंजना जायसवाल

स्त्रियों के
हो सकते हैं विचार
कठिन समय में
नहीं मानते वे

सोच सकती हैं कुछ
निभा सकती हैं कोई भूमिका

लोकतन्त्र
और मनुष्यता के संकट के समय।