Last modified on 17 अक्टूबर 2019, at 22:19

शहर छोड़ चुकें हैं फिर भी / प्रतिमा त्रिपाठी

शहर छोड़ चुकें हैं फिर भी
एक गली नाम गुनगुनाती है हमारा !
एक घर आवाज़ लगाता है हमें,
एक दरीचे पे आँखें इंतज़ार करती हैं !
एक दीवार हमें खोजने के लिए
अपनी जगह से दरक जाती है !

शहर छोड़ चुके हैं.. फिर भी !