Last modified on 30 जुलाई 2012, at 17:56

सांध्य तारा / अज्ञेय

     साँझ। बुझता क्षितिज।
     मन की टूट-टूट पछाड़ खाती लहर।
     काली उमड़ती परछाइयाँ।
     तब एक तारा भर गया आकाश की गहराइयाँ।

जापान, 21 दिसम्बर, 1957