Last modified on 21 अक्टूबर 2016, at 04:04

सुगवा पिंजरवा छोरि भागा / कबीर

सुगवा पिंजरवा छोरि भागा।टेक॥
इस पिंजरे में दस दरवाजा,
दसो दरवाजे किवरवा लागा॥1॥
अँखियन सेती नीर बहन लाग्यो,
अब कस नाहिं तू बोलत अभागा॥2॥
कहत कबीर सुनो भाइ साधो,
उड़िगे हंस टूटि गयो तागा॥3॥