Last modified on 11 अप्रैल 2020, at 13:42

सूरज घर जाओ / सरोजिनी कुलश्रेष्ठ

सांझ हुई सूरज! घर जाओ।
खेलो कूदो मौज मनाओ॥
किरणों की सब डोर समेटे।
चले चलो लेटे-ही-लेटे॥
कल तुमको फिर आना होगा।
किरणों को फैलाना होगा॥
आओ फिर चिड़िया पर खोलें।
कलियाँ भी निज घूंघट खोलें॥
अपने साथ उजाला लाओ।
अन्धकार को दूर भगाओ॥