Last modified on 30 सितम्बर 2018, at 15:20

सोचें, तो ख़ुद से शरमायें / वसीम बरेलवी

सोचे, तो ख़ुद से शरमाये
किसके है, किसके कहलाये

आंख मे हों आंसू कहलाये
घर छूटे मिटटी हो जाये

कुछ बातों क हुस्न यही है
दिल मे रहे होठों पे न आये

उम्र ही कितनी इन रंगो की
कै से तेरी तस्वीर बनाये

और अभी कुछ धोखे दे लो
जाने कब आंखे खल जाये