Last modified on 26 अप्रैल 2012, at 13:07

स्त्री-पुरूष (6) / कमलेश्वर साहू


पुरूष बैठकी से पुकारता रहा
स्त्री रसोई से जवाब देती रही
परिणाम-
पुरूष बाजीगर में बदल गया
स्त्री बर्तन में !