Last modified on 19 अप्रैल 2024, at 18:40

हमें अपने बयानों पर भरोसा है / धर्वेन्द्र सिंह बेदार

हमें अपने बयानों पर भरोसा है
हमें अपनी ज़बानों पर भरोसा है

बुलंदी आसमांँ की जल्द छूएँँगे
हमें अपनी उड़ानों पर भरोसा है

हमारे तीर मक़्सद भेद आएँगे
हमें अपने निशानों पर भरोसा है

कभी सर मुल्क का झुकने नहीं देंगे
हमें अपने जवानों पर भरोसा है

किसी को भूख से मरने नहीं देंगे
हमें अपने किसानों पर भरोसा है