Last modified on 8 अप्रैल 2020, at 21:41

हाइकु-२ / वसुधा कनुप्रिया

बिछुड़ा मीत
नभ उड़ा विहग
जग की रीत

 
चैट औ मेल
चार दिन चाँदनी
प्यार है खेल

 
प्रेम अनोखा
कैमरे करे क़ैद
धोखा ही धोखा

 
सुख अनंत
मौसम अनुकूल
आया वसंत