होसे मार्ती
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया kavitakosh AT gmail DOT com पर भेजें
कृपया kavitakosh AT gmail DOT com पर भेजें
जन्म | 28 जनवरी 1853 |
---|---|
निधन | 19 मई 1895 |
उपनाम | José Julián Martí y Pérez |
जन्म स्थान | हवाना, क्यूबा |
कुछ प्रमुख कृतियाँ | |
चुनी हुई कविताएँ | |
विविध | |
क्यूबा के एक प्रमुख कवि, लेखक, विचारक, क्रान्तिकारी, अनुवादक और दार्शनिक होसे मार्ती स्पेन की ग़ुलामी से क्यूबा की आज़ादी के लिए आन्दोलन के नेता भी थे। क्यूबा में उन्हें राष्ट्रीय नायक और आज़ादी का संवाहक माना जाता है। साहित्य में उन्हें माडर्निज्म यानी आधुनिकता का वाहक बताया जाता है। 15 वर्ष की उम्र में ही इनकी कई लम्बी कविताएँ प्रकाशित हो चुकी थीं। और 16 वर्ष की उम्र में इन्होंने राष्ट्रभक्ति समाचारपत्र ’स्वतन्त्र मातृभूमि’ के नाम से शुरू किया। 1868 में स्पेनी उपनिवेशअवादियों के ख़िलाफ़ क्यूबा में शुरू हुए राष्ट्रव्यापी विद्रोह में सक्रिय रहे। 1869 में इन्हें गिरफ़्तार करके चार महीने के लिए जेल में ठूँस दिया गया। 1871 में इन्हें स्पेन निष्कासित कर दिया गया। | |
जीवन परिचय | |
होसे मार्ती / परिचय |