Last modified on 19 दिसम्बर 2010, at 16:55

पिछली सदी की दलदल पर / मनोज छाबड़ा

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:55, 19 दिसम्बर 2010 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज छाबड़ा |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> पिछली सदी की दलद…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

पिछली सदी की दलदल पर
जब मैं
इस सदी की चौखट पर खड़ा होकर
फेंकता हूँ पत्थर
तब सारी दिशाओं के चेहरों पर
छींटे गिरते हैं
 
उधर
आने वाली सदी
अपनी निर्मलता के प्रमाण जुटाने लगती है