Last modified on 6 जून 2007, at 01:30

सोनिया समन्दर / नागार्जुन

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:30, 6 जून 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकार: नागार्जुन Category:कविताएँ Category:नागार्जुन ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ सो...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकार: नागार्जुन

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


सोनिया समन्दर

सामने

लहराता है

जहाँ तक नज़र जाती है,

सोनिया समन्दर !


बिछा है मैदान में

सोन ही सोना

सोना ही सोना

सोना ही सोना


गेहूँ की पकी फसलें तैयार हैं--

बुला रही हैं

खेतिहरों को

..."ले चलो हमें

खलिहान में--

घर की लक्ष्मी के

हवाले करो

ले चलो यहाँ से"


बुला रही हैं

गेहूँ की तैयार फसलें

अपने-अपने कॄषकों को...


1983 में रचित