Last modified on 4 जनवरी 2011, at 13:26

रस्ते में बादल / कैलाश गौतम

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:26, 4 जनवरी 2011 का अवतरण ("रस्ते में बादल / कैलाश गौतम" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रस्ते में बादल
दो चार छू गए
घर बिजली के नंगे
तार छू गए ।।

आँगन से भागे दालान में गए
एक अदद मीठी मुस्कान में गए
अँधियारे सौ-सौ
त्यौहार छू गए ।।

बाँहों में झील भरे ताल भरे हम
फूलों से लदी-लदी डाल भरे हम
केवड़े कदंब
बार-बार छू गए ।।

बरखा में हरे-हरे धान की छुवन
नहले पर दहला मेहमान की छुवन
घर बैठे -
बदरी केदार छू गए ।।