Last modified on 4 जनवरी 2011, at 20:23

यह सूर के अंतर की झाँकी / कुमार अनिल

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:23, 4 जनवरी 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह सूर के अंतर की झाँकी,
           यह तुलसी का अरमान भी है ।
यह भूषण की ललकार भी है,
           औ संत कबीर का ज्ञान भी है ।
है पन्त निराला का स्वप्न अगर
            तो दिनकर का अभिमान भी है ।
हिंदी भाषा ही नहीं केवल,
            यह भारत की पहचान भी है ।