Last modified on 5 जनवरी 2011, at 21:07

कौसानी में सुबह के चार चित्र-3 / सिद्धेश्वर सिंह

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:07, 5 जनवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सिद्धेश्वर सिंह |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> हवा में खुन…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हवा में खुनक है
ठंड की
सूर्य की किरणों के साहचर्य में
खुल रही है
पेड़ों की ठिठुरी देह ।

मैं यहीं हूँ
इस अजगुत को देखता
संग है तुम्हारी आभा
बार -बार पुकारता है गेह ।