भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कर्ण प्रिय कोमल स्वरों के / केदारनाथ अग्रवाल

Kavita Kosh से
Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:24, 9 जनवरी 2011 का अवतरण ("कर्ण प्रिय कोमल स्वरों के / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कर्ण प्रिय कोमल स्वरों के पतन पर भी
गीत का संगीत स्मृति में गूँजता है।
नयन प्रिय मनहर सुमन के निधन पर भी
रूप शय्या पर पँखुरियाँ राजती हैं।
प्रेमिका के त्याग पर-प्रस्थान पर भी,
प्रेम को सुधियाँ प्रिया की पालती हैं॥

शैली की कविता ‘म्युजिक ह्वेन साफ्ट वायसेस ड्राई’ का अनुवाद।
रचनाकाल: ०८-०२-५७