Last modified on 21 जनवरी 2011, at 17:46

उनको महल-मकानी / केदारनाथ अग्रवाल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:46, 21 जनवरी 2011 का अवतरण ("उनको महल-मकानी / केदारनाथ अग्रवाल" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

उनको
महल-मकानी
हमको छप्पर-छानी

उनको
दाम-दुकानी
हमको कौड़ी कानी

सच है
यही कहानी
सबकी जानी-मानी

रचनाकाल: ११-०१-१९८० / ११-०६-१९९०