Last modified on 10 फ़रवरी 2011, at 18:33

बिटिया का झूला / दिनेश कुमार शुक्ल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:33, 10 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश कुमार शुक्ल |संग्रह=ललमुनिया की दुनिया / द…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अम्बर-अम्बर धरती डोले
सागर डोले पानी
नीम की डाल हिंडोला डोले
झूले बिटिया रानी

निसिदिन समय समुन्दर गरजे
मात-पिता की चिन्ता
चिन्ता-अगिन बुझाती बिटिया
हँसती कल-कल पानी

झूले बिटिया रानी
झूल रही है बानी
‘यहु तत् बदइ गियानी’