Last modified on 10 फ़रवरी 2011, at 18:49

कलम की भाषा / दिनेश कुमार शुक्ल

Dkspoet (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:49, 10 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दिनेश कुमार शुक्ल |संग्रह=ललमुनिया की दुनिया / द…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

अपनी ताकत का अहसास
कलम कई तरह से कराती है
लिखते लिखते जब
कल्पना और विचार के भी पार चली जाती है

अलग-अलग रंग होते हें
लिखने और बोलने के

यद्यपि दोनों क्रियाएँ
घटित होती हैं भाषा के ही लोक में

किन्तु ठहरो!
हो सकता है
भाषा एक ही माध्यम न हो कर
कई-कई माध्यमों का सन्निपात होती हो