Last modified on 12 जून 2007, at 19:56

रहा नहीं जाए तुम बिन / अनिल जनविजय

Lina niaj (चर्चा) द्वारा परिवर्तित 19:56, 12 जून 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} रचनाकारः अनिल जनविजय Category:कविताएँ Category:अनिल जनविजय ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रचनाकारः अनिल जनविजय

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


रहा नहीं जाए तुम बिन

दिन कटते हैं गिन-गिन


याद तुम्हारी आए

भूल न पाऊँ पल-छिन


तुम बिन मीन-सा तड़पूँ

मन में दहके अगिन


रातों नींद न आए

यह कैसी लागी लगिन


जीवा तुमसे लागा

टूट न पाए बंधिन


इसी आस में जीवूँ

हम मिल पाएँगे कभिन


(1999)