Last modified on 22 फ़रवरी 2011, at 11:28

ह‍इआ हो... / भागवतशरण झा 'अनिमेष'

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:28, 22 फ़रवरी 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भागवतशरण झा 'अनिमेष' |संग्रह= }} {{KKCatNavgeet}} <Poem> धार के व…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

धार के विपरीत चलो अब
ह‍इआ हो, ह‍इया हो

बिना चले मत हाथ मलो अब
ह‍इआ हो, ह‍इया हो

फ़ौलादी साँचे में ढलो अब
ह‍इआ हो, ह‍इया हो

दले जो तुमको उसे दलो अब
ह‍इआ हो, ह‍इया हो

कभी न पहुँचेगी किनारे तक
तेरे मन की न‍इया हो

हाथ पे हाथ धरे क्यों बैठे
न‍इया पार लग‍इया हो ।