Last modified on 6 मार्च 2011, at 07:00

हम कला के पारखी / मोहन आलोक

Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:00, 6 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मोहन आलोक |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <Poem> शिल्प पूजते हैं श…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

शिल्प पूजते हैं
शिल्प में ढली
सर्जना पूजते हैं,
हम कला के पारखी
पत्थर कब पूजते हैं ?

सत्य पूजते हैं
हम मनुष्य की साधना पूजते हैं
सत्य को साकार करती हुई
उसकी कल्पना पूजते हैं ।

हम कला के पारखी
पत्थर कब पूजते हैं ?


अनुवाद : नीरज दइया