Last modified on 10 मार्च 2011, at 13:48

विनयावली / तुलसीदास / पृष्ठ 23

पद 221 से 230 तक

(225)
भरोसो और आइहै उर ताके।
कै कहुँ लहै जो रामहि-सो साहिब, कै अपनो बल जाके।।
कै कलिकाल कराल न सूझत, मोह-मार-मद छाके।
कै सुनि स्वामि-सुभाउ न रह्यो चित जो हित सब अंग थाके।।
हौं जानत भलिभाँति अपनपो, प्रभु-सो सुन्यो न साके।
उपल, भील,खग, मृग, रजनीचर, भले भये करतब काके।।
मोको भलो राम-नाम सुरतरू-सो रामप्रसाद कृपालु कृपाके।
तुलसी सुखी निसोच राज ज्यों बालक माय-बबाके।।